शादी का झांसा दे, भगा ले गया था, नाबालिक बालिका को, किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शादी का झांसा दे, भगा ले गया था, नाबालिक बालिका को, किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

September 19, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव जशपुर। पंड्रापाठ क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम की पीड़िता की मां ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी दिनांक 13.09.25 को घर से स्कूल जा रही हूं, कहकर घर से निकली थी, परंतु वापस नहीं लौटी, आस पास रिश्तेदारों में पता साजी किए, कहीं पता नहीं चला, उसे संदेह है कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई, व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी में बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व नाबालिक बालिका की पातासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर व परिजनों के सहयोग से पता चला कि नाबालिक बालिका , आरोपी युवक चौकी पंड्रापाठ क्षेत्रांतर्गत ही आरोपी युवक के घर पर है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अरुण यादव के घर से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया, व आरोपी अरुण यादव को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी अरुण यादव के द्वारा, तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, बहला फुसलाकर कर घर से भगा कर ले जाया गया था, इस दौरान उसे दो दिनों तक राजपुरी जंगल में रखा, फिर अपने गृह ग्राम में ले आया, इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका से दुष्कर्म भी किया गया है। जिस पर पुलिस के द्वारा प्रकरण में दुष्कर्म के लिए बी एन एस की धारा 64(2-M),65(1) व 5, 6पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंड्रापाठ उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राज कुमार पैंकरा, आरक्षक बिलचियूस व दिनेश्वर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पंड्रापाठ क्षेत्र में नाबालिक बालिका को , भगा कर ले जाने, व दुष्कर्म के मामले, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिक बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
एसडीओपी बगीचा,दिलीप कुमार कोसले