युवक पेड़ पर फांसी के फंदे में था लटका, युवती उसी पेड़ के नीचे पड़ी थी, युवती का शव,प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या कर,आत्महत्या का होता है प्रतीत,मामले में पुलिस की जांच जारी, पी एम रिपोर्ट के आधार पर होगा मामले का खुलासा
September 18, 2025चंद्रभान यादव जशपुर। मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में सूचना दिया कि दिनांक 16.09.25 की रात्रि लगभग 08.00 बजे के आसपास उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा, खाकर, घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर, उसके व उनके परिजनों के द्वारा आस पास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान दिनांक 17.09.25 को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे, इसकी बेटी मृत अवस्था में मिली,




