पंचायत सचिव ने पति से अलग रह रही ग्रामीण महिला पर डाले डोरे ? पीड़ित पति ने एसपी, कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को शिकायत पत्र देकर जांच और कार्रवाई की किया मांग
पीड़ित ने पत्नी और पंचायत सचिव राजेन्द्र यादव के बीच के लंबे समय के फेसबुक मैसेंजर की चैटिंग और फोटो-वीडियो के स्क्रीन शॉट संलग्र कर भेजा, मचा हडक़ंप,
(प्रभा यादव संवाददाता जशपुर) ——————————————
जशपुर। जिले के बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नन्हेसर के सचिव राजेंद्र यादव पर, बगीचा थाना के पंड्रापाठ क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने उसकी पत्नी को फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील फोटो, वीडियो भेजने और लंबे समय से अश्लील चैटिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक जशपुर को लिखित शिकायत करते हुए, इस शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को भेजते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसपी जशपुर को दी गई शिकायत पत्र में पीड़ित पति का सीधा आरोप है कि सचिव के इस कृत्य से उसके घर में कलह का वातावरण निर्मित हो गया है, और उसकी पत्नी घर छोडक़र चली गई है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई है। उनके दो बच्चे हैं। वह रायगढ़ में ट्रक चालक का काम करता है। इस बीच उसकी पत्नी के पूर्व परिचित रहे पंचायत सचिव राजेन्द्र प्रसाद यादव का उसकी पत्नी से संपर्क बना हुआ था।
पति ने पत्नी का मोबाइल चेक किया तो उड़ गए होश शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उसने अपनी पत्नी का मोबाइल चेक किया, जिसमें सचिव द्वारा लगातार अश्लील फोटो और वीडियो भेजे जाने तथा अश्लील चैटिंग करने की बात सामने आई। आवेदक का कहना है कि सचिव द्वारा उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण की कोशिश की जा रही है, जिससे उसके परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती है। दोनो के बीच फेसबुक मैसेंजर में अश्लील फोटो-वीडियो का आदान प्रदान भी हुआ है। इस संबंध में उसने स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित किया है। हालांकि घटना के बाद पत्नी मोबाईल रिसेट करके अपने पति व बच्चों को पति के घर पर ही छोडक़र अपने मायके चली गई है। एसएसपी ने साइबर सेल को सौंपा जांच का जिम्मा पीडि़त पति की शिकायत के बाद एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिम्मा साइबर सेल को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त द्वारा दिए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत सचिव ने कहा, किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल किया हैक इधर नन्हेसर पंचायत सचिव ने भी एसएसपी को आवेदन देकर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। सचिव ने कहा है कि उसके मोबाइल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया था, जिसके जरिए गलत मैसेज भेजे गए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि पीडि़त पक्ष ने जो स्क्रीन शॉट पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया है उसमें सचिव द्वारा लगातार लगातार अंतरंग बातचीत और फोटो इमेज, वीडियो साझा किए जाने का स्पस्ट उल्लेख है।।