पितर पक्ष दशमी तिथि पर याद किए गए श्री महन्त लाल दास जी महाराज

पितर पक्ष दशमी तिथि पर याद किए गए श्री महन्त लाल दास जी महाराज

September 16, 2025 0 By Ajeet Yadav

(जितेन्द्र तिवारी बिर्रा जांजगीर चांपा)

बिर्रा जांजगीर चांपा -पितर पक्ष आश्विन कृष्ण दशमी तिथि को शिवरीनारायण मठ के श्री महन्त लाल दास जी महाराज को परंपरागत रूप से याद किया गया। श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने सुबह 6:00 बजे महानदी के त्रिवेणी संगम तट पर स्थित बावा घाट में पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी पूर्वाचार्यों को तर्पण किया तत्पश्चात मठ पहुंचकर हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दोपहर 12:00 मठ मंदिर में स्थित भगवान श्री राम जानकी मंदिर,श्री जगन्नाथ जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। उन्हें भोग अर्पित किया गया इसके बाद नगर तथा आसपास के क्षेत्र से आए हुए ब्राह्मणों को ब्राह्मण भोज कराया गया। उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने भी भोग भंडारा में भगवान का प्रसाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पितर श्राद्ध में ब्राह्मणों एवं संत महात्माओं को भोजन के पश्चात तिलक लगाकर दक्षिणा सहित सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर मारुति धाम देवरघटा से संत श्री राम गोपाल दास जी महाराज अपने संत मंडली के साथ विशेष रूप से सम्मिलितहुए
दशमी तिथि पर पितर श्राद्ध के इस कार्यक्रम में शिवरीनारायण मठ मंदिर न्यास ट्रस्ट के सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश केसरवानी, हेमंत दुबे, सुखराम दास जी, तथा त्यागी जी महाराज, निरंजन लाल अग्रवाल, कमलेश सिंह, योगेश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, शरद पांडे, शत्रुघ्न शर्मा, अनिल शर्मा, प्रतीक शुक्ला,हिमांशु तिवारी, संजय शर्मा, खगेंद्र पांडे, जगदीश यादव, शशिकांत सिंह, पुरेंद्र सोनी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, प्रवेश नारायण शुक्ला, राजीव त्रिपाठी, अंकित दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए।