दानवीर भामाशह सम्मान हेतु 21 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रण

दानवीर भामाशह सम्मान हेतु 21 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रण

September 16, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति, संस्था को दानवीर भामाशाह से अलंकृत किया जाता है।
चयनित व्यक्ति व संस्था को सम्मान के रूप में 01 लाख रूपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। इच्छुक व्यक्ति-संस्था पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण जशपुर में सर्म्पक कर 21 सितम्बर 2025 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकतें है। अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट SW.Cg.gov.in में अवलोकन कर सकते है।