वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु 29 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु 29 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

September 16, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव जशपुर। छत्तीगसढ़ शासन द्वारा महिलाओं में विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण समारोह में “वीरांगना” रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसमें 2 लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान की जाती है।
वर्ष 2025-26 में “वीरांगना” रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास जशपुर में 26 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।