शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर समीति गठित 22 से विराजेंगी मां दुर्गा

शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर समीति गठित 22 से विराजेंगी मां दुर्गा

September 13, 2025 0 By Ajeet Yadav


जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा)

बिर्रा -आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व का शुभारंभ 22 सितंबर से हो रहा है। नवरात्रि पर्व को लेकर बिर्रा सहित अन्य सभी गांवों में देवी मंदिरों सहित सार्वजनिक दूर्गा पंडाल में मां भगवती विराजमान होंगी।इसके लिए सार्वजनिक दूर्गोत्सव समीतियों का गठन भी किया गया है।हर साल की तरह नव युवा दुर्गा उत्सव समिति दाऊ मुहल्ला बिर्रा में आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी व सहयोगी गुलाबचंद तिवारी होंगे। वहीं ज्योति रक्षक गौतम कश्यप,राजू, पितांबर कश्यप देखरेख करेंगे।समीति का सफ़ल संचालन के लिए जीवनचंद यादव, घनश्याम कश्यप,खम्हन सार्वा, रामकृष्ण कश्यप,तिलकराम कश्यप,जीवेंद कश्यप,देवचंद यादव, सुरेश कुमार कर्ष,पुनीराम कश्यप, उमेश कुमार कश्यप,बडेलाल, छोटेलाल, संतोष सोनी, संजीव कुमार कश्यप,संजू पाल,चमरूराम,छोटेलाल केंवट,देवचंद, संतोष साहू, राजेन्द्र कश्यप,मोहनलाल कश्यप, कुलदीप कश्यप,मनहरणलाल कर्ष,राजकमल कर्ष, फेंकू लाल कश्यप,कृष्णोलाल,राहूल, संतोष कुमार, मनोज कश्यप, नंदकुमार कश्यप,राजेश कुमार,राजू कर्ष, उमाशंकर कर्ष,बजरंग,दुकालू , गोविंद,सुरेश कुमार चंद्रा,संजय अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, संतोष/मंतोष, विनोद कुमार, उमेश कुमार, मनोज साहू,चैतूराम,महेश कुमार, राजकुमार, बंशीलाल सहित समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।इसी तरह बिर्रा चंडी देवी मंदिर,कंकालीन मंदिर, महामाया जोरवा स्थित मंदिर, ठाकूरदेव मुहल्ले, दाऊ बाबा चौरा,जय मां डोकरी दाई मंदिर घिवरा, विश्वेश्वरी देवी मंदिर किकिरदा में शारदीय नवरात्र पर्व पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे।