विश्वकर्मा पूजा – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट में बन रहे आकर्षक मॉडल

विश्वकर्मा पूजा – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट में बन रहे आकर्षक मॉडल

September 12, 2025 0 By Ajeet Yadav
किरंदुल – 17 सितंबर को एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में भव्य रूप से होने वाली विश्वकर्मा पूजा के लिए एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना की तीनों खदानों के साथ साथ सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा वर्ष में एक बार होने वाली भगवान विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोर शोर से जारी है ।इस ही तारतम्य में पूर्व के वर्षो की ही भांति इस बार भी एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट में भी विश्वकर्मा पूजा की तैयारी जोर शोर से जारी है ।इस संबंध में चर्चा करते हुए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट के वरिष्ठ कर्मचारी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि इस वर्ष विष्वकर्मा पूजा के अवसर पर किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा शिवलिंग की परिक्रमा करते हुए भगवान शिव पार्वती ,भगवान नारायण माता लक्ष्मी एवं श्री राम सीता तथा श्री कृष्ण और राधाजी के मॉडल के साथ साथ बच्चों के लिए बोलते हुए डायनोसोर के मॉडल का भी निर्माण किया जा रहा है । लोडिंग प्लांट में पूजा की तैयारी के लिए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट के कर्मचारियों लक्ष्मी नारायण ,कृष्ण गोपाल ,राहुल तेलामी ,कृष्णा रेड्डी ,पतिराम बघेल ,सन्मुख राव , एनकेटेश्वर ,विक्रम कुमार ,सुजीत मित्रा ,दिलीप कुमार ,दौलत सोर्री ,श्रीराम नाग ,जगदेव राम ,बी एल तारम ,दामोदर नाग का विशेष रूप से सहयोग मिल रहा है ।