बिर्रा – श्री राधाकृष्ण महिला किर्तन मंडली पेंड्रावन (सरसीवां) भवानी मंच में गत वर्ष की भांति श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ भब्य कलशयात्रा (शोभायात्रा) के साथ हुआ। कथावाचक आचार्य पं सूर्यकांत गौरहा (सूरज महराज) जी व्यासपीठ पर विराजमान हैं।
कलशयात्रा कथा स्थल से किर्तन भजन के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए ग्राम तालाब में जल भरकर पुनः कथा स्थल पहुंची।कथा का समय दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक हो रही है।कथा प्रसंग में 12 सितंबर मंगल कलश, शोभायात्रा,वेदी पूजन,13 को कथा महात्म्य,14 को परीक्षित जन्म, सुकदेव शुभागमन ,वाराह चरित्र,15 को कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र,16 वामनावतार, रामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (नंदोउत्सव),17 को बाल लीला, गोवर्धन पूजा,18 को गोपी उद्धव प्रसंग, श्रीकृष्ण रूक्मिणी मंगल (विवाहोत्सव),19 को सुदामा चरित्र, परीक्षीत मोक्ष,कथा विश्राम,20 को तुलसी वर्षा ,यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर राधाकृष्ण महिला कीर्तन मंडली एवं समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।