अब शिक्षक करेंगे जनगणना ड्यूटी, सभी BEO, प्राचार्यों व प्रधानपाठकों से मांगी गयी रिपोर्ट, दो टूक निर्देश, गड़बड़ी किया तो निपटेंगे

अब शिक्षक करेंगे जनगणना ड्यूटी, सभी BEO, प्राचार्यों व प्रधानपाठकों से मांगी गयी रिपोर्ट, दो टूक निर्देश, गड़बड़ी किया तो निपटेंगे

September 10, 2025 0 By Ajeet Yadav

अजित यादव रायपुर। शिक्षकों की अब जनगणना ड्यूटी शुरू होने वाली है। इसे लेकर विभागों से जानकारी मंगायी गयी है। सभी जिलों के डीईओ को निर्देशित किया गया है कि वो अपने-अपने जिलों से प्रगणनक और पर्यवेक्षक ड्यूटी करने के लिए उपयुक्त कर्मचारियों की जानकारी भेजें।

सभी बीईओ और प्राचार्यों से शिक्षा विभाग में तैनात द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की 18 बिंदुओं की जानकारी मांगी गयी है। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सभी बीईओ व प्राचार्यों-प्रधान पाठकों को दो टूक कहा है कि अगर 18 बिदुओं की जानकारी अधूरी भेजी गयी, तो उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।