बिर्रा -जैजैपुर विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत किकिरदा में सरपंच-सचिव की गजब कि जुगलबंदी देखने को मिल रही यहां 15वें वित्त कि राशि का बिना काम कराये गबन का आरोप सरपंच – गोमती मांझी,सचिव – कीर्तन लाल चन्द्रा पर लगा है,जिसकी शिकायत कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनपद सीईओ से कि गई है।शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत किकिरदा के सरपंच- गोमती मांझी,सचिव – कीर्तनलाल चन्द्रा द्वारा बिना काम किये 15वे वित्त कि राशि गबन किया गया है।ग्राम पंचायत में बिना स्टेमेट का कार्य हुआ है,जिसमें 17 जुलाई,21 जुलाई 2025 और 1 अगस्त 2025 को अलग-अलग किस्तों में ग्राम पंचायत के व्यवसायिक भवन,परिसर मरम्मत के नाम पर 1.24लाख,पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर 1.60 लाख,जबकि पंचायत भवन,सरकारी भवन मरम्मत के नाम पर ही दिसम्बर में भी 1.84लाख रुपये राशि निकाला गया है,सवाल यह उठता है कि आखिर 1 वर्ष भी नहीं हुए पंचायत को मरम्मत कि आवश्यकता कैसे पड़ी कही न कही राशि का गबन किया गया, हैडपंप मरम्मत के नाम पर 1.10 लाख रुपये निकले हैं, लेकिन कोई काम हुआ ही नहीं है।साथ ही पुराने पड़े ट्राई साइकिल को नया खरीदी दर्शा1.10 लाख रुपये निकाला गया। साथ ही फोटोकॉपी,नल-जल पाइपलाइन मरम्मत,कचरा कलेक्शन के नाम पर भी मोटा रकम निकाला गया है।
दो डस्टबीन कि कीमत 20हजार रुपये
वही पंचायत भवन में पुराने पड़े 2 डस्टबीन को नया खरीदी दर्शाकर 20 हजार रुपये निकला गया है जो बाहर मार्केट में 500-1000 हजार में मिल जायेगा। इसतरह 15 वे वित्त कि कुल 8.91लाख रुपये निकालकर गबन किया गया है। वहीं पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनपद सीईओ से कि गई ।
मामले कि शिकायत मिली है,जांच के लिये रिमार्क कर दिया गया है