शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में माननीय राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से”राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार
September 6, 2025
आज का दिन मेरे लिए बेहद खास और अविस्मरणीय रहा। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के करकमलों से मुझे “राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार” प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत गौरव और गर्व का क्षण है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी, कलेक्टर श्री गौरव सिंह जी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी जी, लोक शिक्षण संचालक श्री ऋतुराज रघुवंशी जी एवं विभाग के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मान स्वरूप मुझे साल, मोमेंटो, ₹21,000 की पुरस्कृत राशि, राज्य शिक्षक पुस्तक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।