शिकायतकर्ता को बिना सूचना दिये  फुड इंस्पेक्टर ने कर दिया जांच,जांच में उठने लगे सवाल

शिकायतकर्ता को बिना सूचना दिये फुड इंस्पेक्टर ने कर दिया जांच,जांच में उठने लगे सवाल

September 4, 2025 0 By Ajeet Yadav

बिर्रा,बसंतपुर पीडीएस दुकानों में लाखों रुपये के चावल शक्कर गबन मामलें कि जांच शिकायतकर्ता को सूचना दिये बिना ही रविवार को फुड इंस्पेक्टर द्वारा गुपचुप तरीके से कर दिया गया,अब फुड इंस्पेक्टर के जांच सवालों के घेरे में हैं।

गौरतलब हो कि बम्हनीडीह ब्लॉक के बिर्रा,बसंतपुर पीडीएस दुकानों में लाखों रुपये के चावल, शक्कर का गबन किया गया हैं,इसकी शिकायत कलेक्टर,जिला खाद्य अधिकारी से कि गई थी वही इसकी खबर हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसपर प्रशासन हरकत में आया और फुड इंस्पेक्टर सुनील विश्वकर्मा द्वारा रविवार को गुपचुप तरीके से जांच कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पूरे मामले की शिकायत अब शिकायतकर्ता द्वारा पुन: कलेक्टर,जिला खाद्य अधिकारी से उसकी उपस्थिति में जांच कराने कि मांग कि जायेगी।

*शिकायतकर्ता को बिना सूचना जांच कैसे,फुड इंस्पेक्टर कि संलिप्तता*

वही फुड इंस्पेक्टर सुनील विश्वकर्मा के जांच पर शिकायतकर्ता ने आपत्ति दर्ज कराई है,शिकायतकर्ता योगेन्द्र साहू ने बताया कि बिना सूचना पीडीएस दुकानों में लाखों रुपये के चावल,शक्कर के गबन मामला का जांच फुड इंस्पेक्टर सुनील विश्वकर्मा द्वारा किया गया,जांच में क्या हुआ,कितना कमी पाया गया किसी भी प्रकार कि जानकारी नहीं दी जा रही,बिना सूचना जांच कर पीडीएस संचालक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है,वही उनके द्वारा गोलमाल जवाब देते हुए मामले कि जानकारी एसडीएम को देने कि बात कहीं लेकिन पूरे मामले की जानकारी अब तक एसडीएम को दी ही नही गई है,इसकी शिकायत पुन: कलेक्टर,जिला खाद्य अधिकारी कि जायेगी।

वही मामले में फुड इंस्पेक्टर कि संलिप्तता कि बात भी सामने आ रही है। खाघ विभाग द्वारा अप्रैल-मई महीनें में ही फुड इंस्पेक्टरों को दुकानवर पहुंचकर बायोमेट्रिक के आधार पर भौतिक सत्यापन का आदेश दिया था,जिसमें सभी पीडीएस दुकानों में जाकर फुड इंस्पेक्टरों ने बायोमेट्रिक के आधार पर भौतिक सत्यापन किया था,अब सवाल यह उठता है कि जब पीडीएस दुकान बिर्रा और बसंतपुर में लाखों रुपये के चावल,शक्कर का गबन का आरोप लग रहा है तो यहां बिना चावल,शक्कर के फुड इंस्पेक्टर ने भौतिक सत्यापन किया कैसे कही न कही फुड इंस्पेक्टर की संलिप्तता इसमें नजर आ रहीं हैं।यही कारण है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

वर्जन

फुड इंस्पेक्टर – सुनील विश्वकर्मा


रिपोर्टर – पीडीएस दुकान बिर्रा,बसंतपुर कि जांच आपके द्वारा कि गई?

फुड इंस्पेक्टर – पीडीएस दुकानों का जांच मेरे द्वारा किया गया है,खाघन्ना का कमी पाया गया है।

रिपोर्टर – कितने चावल,शक्कर का कमी पाया गया है?

फुड इंस्पेक्टर :- रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को पुछकर आधा घंटा में जानकारी देता हूं।

*इसके बाद फुड इंस्पेक्टर द्वारा कितनी कमी पाई गई इसकी जानकारी नहीं दी गई।*


*मामले कि जानकारी फुड इंस्पेक्टर द्वारा नहीं दी गई है,जांच प्रतिवेदन आने पर कार्यवाही कि जायेगी*

*पवन कोसमा (एसडीएम चांपा)*

वर्जन शिकायतकर्ता

*बिना सूचना रविवार को फुड इंस्पेक्टर द्वारा गुपचुप तरीके से पीडीएस दुकानों का जांच किया गया है,जिससे फुड इंस्पेक्टर कि जांच सवालों के घेरे में हैं,मामले कि शिकायत कलेक्टर,जिला खाद्य अधिकारी से कि जायेगी*

*योगेन्द्र साहू (शिकायतकर्ता)*