प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने जिला जेल का किया निरीक्षण अभिरक्षा धीन बंदियों से जेल में भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, अधिवक्ता नियुक्ति के संबंध में ली जानकारी

प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने जिला जेल का किया निरीक्षण अभिरक्षा धीन बंदियों से जेल में भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, अधिवक्ता नियुक्ति के संबंध में ली जानकारी

September 2, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव जशपुर। प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा विगत दिवस जशपुर जिला जेल का निरीक्षण किया गया। जिला जेल में 453 पुरूष अभिरक्षाधीन बदी एवं 14 महिला अभिरक्षा धीन बंदी सहित कुल 467 अभिरक्षा धीन बदी निरुद्ध पाये गये।
प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा जशपुर जिला जेल के सभी पुरुष बैरक एवं महिला बैरक में जाकर अभिरक्षा धीन बंदियों से जेल में भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिरक्षा धीन बंदियों के प्रकरण में अधिवक्ता नियुक्त है अथवा नहीं की जानकारी ली गई। अभिरक्षा धीन बंदियों जिनकी उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष तक के सभी बंदियों से पूछताछ की गई तथा ऐसे बंदी जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है ऐसे बंदियों को विधिक लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने अभिरक्षा धीन बंदियों को उनके आरोपों, उनके प्रकरण तथा जमानत के संबंध में जानकारी है अथवा नहीं के बारे में पूछे तथा बंदियों के अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही मुलाकाती आते हैं अथवा नहीं के बारें में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव कु० श्वेता बघेल, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी श्री कांति कुमार सिंह, जेल अधीक्षक श्री श्याम लाल ठाकुर एवं उप जेल अधीक्षक श्री प्रसून गुप्ता उपस्थित रहे।