वन विभाग ने छापामार बड़ी मात्रा में जब्त किया इमारती लकड़ी,अवैध लकड़ी से भरा ट्रक भी चढ़ा हत्थे

वन विभाग ने छापामार बड़ी मात्रा में जब्त किया इमारती लकड़ी,अवैध लकड़ी से भरा ट्रक भी चढ़ा हत्थे

August 27, 2025 0 By Ajeet Yadav

प्रभा यादव जशपुर। जिले के कुनकुरी में वनविभाग की टीम ने छापामार कर बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी और एक ट्रक जब्त किया है। डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुनकुरी वन परिक्षेत्र के महुआटोली,गिरलडीह गांव में तस्करों ने बड़ी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी जमा करके रखा हुआ है। सूचना पर कुनकुरी वन विभाग की टीम ने अल सुबह इन गांवों में छापा मारा। छापे की इस कार्रवाई में खमहार,साल,सागौन,शिशु और सेमल के 100 घन मीटर लकड़ी जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान शिशु प्रजाति की लकड़ी से भरी हुई एक ट्रक क्रमांक जेएच 01 सीजे 2651 भी जब्त की गई है। डीएफओ शशि कुमार का कहना है कि फिलहाल इस मामले में वन अधिनियम के अंर्तगत कार्रवाई की जा रही है। डीएफओ ने बताया कि जिले में वन अपराध के विरूद्व लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।