कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करने वालों का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल
August 24, 2025रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा चौकी कोतबा में बी एन एस की धारा 331(4),305(1),324 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा घटना स्थल की सीसीटीव्ही फुटेज व संदिग्ध आरोपियों के द्वारा छोड़ी गई, काली रंग की जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG13BB0363 के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पता साजी की जा रही थी, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद लेते हुए, पुलिस की मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, । इसी क्रम में,जांच के दौरान पुलिस को पता चला ,कि संदिग्ध आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त काले रंग की जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG13BB0363 , रायगढ़ जिला क्षेत्र के ग्राम सकरलिया , धर्मजयगढ़ निवासी आरोपी संजय कुमार राठिया की है, जिस पर पुलिस के द्वारा संजय राठिया की पातासाजी करते हुए, गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था, जो कि फरार था,पुलिस के द्वारा लगातार उसके छिपने की संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी संजय कुमार राठिया अपने एक अन्य साथी आरोपी भुवनेश्वर यादव के साथ घरघोड़ा, जिला रायगढ़ में है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर तत्काल चौकी कोतबा से पुलिस टीम के द्वारा घरघोड़ा, जिला रायगढ़, रवाना होकर, मुखबिर के बताए, स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, इस दौरान आरोपी संजय कुमार राठिया, मौके से फरार हो गया, परंतु पुलिस के द्वारा उसके साथी भुवनेश्वर यादव को पकड़ लिया गया व हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी भुवनेश्वर यादव के द्वारा अपने साथी संजय कुमार राठिया के साथ मिलकर ,कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करना स्वीकार किया गया, पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर यादव के कब्जे से, चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी व चोरी करके, ले जाए गए, सी सी टी व्ही कैमरा को बरामद कर जप्त कर लिया है।
आरोपियों से पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि आरोपियों के द्वारा दिनांक 19.08.25 को ही ,जब वे शराब दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे, पुलिस की गाड़ी को आता देख, अपने साथ लाए स्कूटी को छोड़कर कर भाग गए थे, इसी दौरान ही वे ग्राम चिकनीपानी, दर्री पारा में एक मकान के बाहर रखे, उक्त एक्टिवा स्कूटी को चोरी कर, उसी में सवार होकर फरार हो गए थे।
पुलिस के द्वारा आरोपी भुनेश्वर यादव व संजय कुमार राठिया के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, आरक्षक बूटा सिंह, अभय चौबे व पुस्तम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस टीम ने प्रोफेशनल तरीके से कार्य करते हुए, कोतबा के शराब दुकान में चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, आरोपी के कब्जे से एक हथौड़ी, सीसीटीव्ही कैमरा, स्कैनर व चोरी की स्कूटी को भी बरामद कर जप्त किया गया है।



