पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सड़क ठेका रद्द करने का आदेश बरकरार
August 22, 2025
बीजापुर। जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड से जुड़े ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अधूरे सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने और ठेका रद्द करने के खिलाफ दायर उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेगा, जिससे विभाग द्वारा ठेका रद्द करने का आदेश बरकरार रहेगा ।
ठेका और हत्या का गहरा रिश्ता
करोड़ों की लागत वाले सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में काम अधूरा रहने और लागत बढ़ने पर सवाल खड़े हुए थे। इसी प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदार सुरेश चंद्राकर पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की साजिशन हत्या का आरोप है। पत्रकार मुकेश ने सड़क निर्माण घोटाले की रिपोर्ट उजागर की थी, जिससे ठेकेदार और उसके गुर्गे नाराज हो गए।
गौरतलब है इसी साल 1 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई थी। उनका शव ठेकेदार के ही सेप्टिक टैंक में मिला था। पुलिस ने सुरेश चंद्राकर सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की थी, जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने पहले ही उनके सभी वर्क ऑर्डर रद्द कर दिए थे। हालांकि पुलिस और विभाग ने अभी तक सभी संदिग्धों को क्लीन चिट नहीं दी है। ऐसे में हाईकोर्ट के ताजा फैसले ने इस जघन्य हत्याकांड और ठेका घोटाले दोनों को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।