मितानिनो के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मुख्यमंत्री व संगठन महामंत्री से मुलाकात राजेश यादव ने किया  सी एम साय ने कहा विदेश यात्रा से आने के बाद विस्तार से करेंगे चर्चा

मितानिनो के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मुख्यमंत्री व संगठन महामंत्री से मुलाकात राजेश यादव ने किया सी एम साय ने कहा विदेश यात्रा से आने के बाद विस्तार से करेंगे चर्चा

August 21, 2025 0 By Ajeet Yadav

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी व प्रदेश मितानिन संघ के सह संयोजक राजेश यादव ने मुख्यमंत्री व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी मिलकर मितानिनो की समस्याओ से अवगत कराया. ज्ञात हो कि भाजपा ने चुनावी घोषित पत्र 2023 में मितानिन कार्यक्रम के लिए घोषणा किया गया था कि मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक हेल्प डेस्क फेसलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को एनएचएम अंतर्गत संविलियन किया जाएगा किंतु इसके विपरीत प्रशासन द्वारा पुनः मितानिन कार्यक्रम संचालन हेतु एनजीओ दिल्ली के संस्था सच को दे दिया गया है जिससे हम सभी मितानिन,मितानिन प्रशिक्षक हेल्प डेस्क फेसलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निराश होकर प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ अपने लंबित मांगों को लेकर मितानिन कार्यक्रम के मितानिन,मितानिन प्रशिक्षक हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ एवं प्रशिक्षक कल्याण संघ के आह्वान पर प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन काम बंद कलम बंद कर हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन जारी है पूर्व में संघ द्वारा शासन का ध्यान आकर्षण के लिए अपनी मांगों को लेकर दिनांक 13.12.2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया था किंतु संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जानकारी दिया गया कि शासन द्वारा हमारी मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है किंतु अब तक हमारी मांगों पर शासन द्वारा विचार न किए जाने पर एवं पिछले 13 माह से हमारा वेतन/क्षतिपूर्ति भुगतान तीन से चार माह के अंतराल में किए जाने पर संघ द्वारा पुनः दिनांक 29.7.2025 को एकदिवसीय राज्य स्तरीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं दिनांक 7.8.2025 से अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद कर प्रदेश स्तरीय हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन ग्राम तुता नया रायपुर में निरंतर चल रहा है हम प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ एवं प्रशिक्षक कल्याण संघ के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन से आग्रह करते हैं कि मितानिन मितानिन प्रशिक्षक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हेल्पे डेस्क फेसलिटेटर को एनएचएम अंतर्गत संविलियन करने पर विचार करेंगे जिससे न केवल हमारी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि हम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में भी सक्षम रहेंगे इस तरह के काम से मितानिन कार्यकर्ताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत को पहचान मिलेगी और राज्य भर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूती मिलेगी मुख्य रूप से मितानिन कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं शामिल है मितानिन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एनएचएम अंतर्गत संविलियन होने से महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण बनेगा। अतः महोदय जी से विनम्र निवेदन है कि मितानिन कार्यक्रम अंतर्गत एनएचएम ROPमें स्वीकृत पद मितानिन,मितानिन प्रशिक्षक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर,हेल्पे डेस्क फैलसिटेटर को हमारे 23 वर्ष के अनुभव के आधार पर एनएचएम संविलियन में शिक्षा उम्र व रोस्टर में वन टाइम रिलैक्सेशन दिया जाए हड़ताल में हमारी प्रमुख मांगे निम्नलिखित है: – 1. चुनावी घोषणा पत्र 2023 में किया गया वादा मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन मितानिन प्रशिक्षक हेल्प डेस्क फेसलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम अंतर्गत संविलियन के वादे को पूरा करें । 2.चुनावी घोषणा पत्र 2023 में किया गया वादा मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक हेल्प डेस्क फेसलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को वेतन क्षतिपूर्ति में 50 प्रतिशत वृद्धि किया जाएगा।छत्तीसगढ़ सरकार यह पूरा वादा करें। 3. मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक हेल्फ़ डेस्क फेसलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर किसी भी एनजीओ के अंतर्गत कार्य नहीं करेंगे ।शासन ठेका प्रथा बंद करें. उपरोक्त विषय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विदेश से आने के बाद विस्तार से चर्चा करेंगे. जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा हम मोदी की गारंटी को शैने:-शैन: पूरा करेंगे. इस मौके पर संभाग प्रभारी मनोहर पटेल कृष्ण सोनवानी रुक्मणी पटेल रुक्मणी यादव सुनीता कंवर, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।