सन्ना पंचायत ने जारी किया फरमान…अब बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों पर होगा जुर्माना
August 18, 2025
प्रभा यादव सन्ना/जशपुर- ग्राम पंचायत सन्ना के बस स्टैंड पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने से यात्रियों को असुविधा होती थी साथ ही यात्री बस स्टैंड में न लगकर सड़क पर खड़ा हो जाती थी जिससे आने जाने में सभी को असुविधा होती थी जिसको देख पंचायत ने मुनादी कराकर सभी को जानकारी दी गई कि सभी बसें अपने निर्धारित जगह पर ही लगेंगे एवं अन्य वाहन बेतरतीब खड़ा न करके पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करेंगे नियम का उल्लंघन करते पाए जाने पर ग्राम पंचायत सन्ना के द्वारा दंडात्मक कार्यवाही किया जाएगा।इस मामले की जानकारी मिलते ही सन्ना सहित आस पास के ग्रामीणों ने सन्ना पंचायत की सराहना की



