मंत्री परिषद के गठन की सुगबुगाहट के बीच सरगुजा के दो विधायक रायपुर हुए रवाना, चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

मंत्री परिषद के गठन की सुगबुगाहट के बीच सरगुजा के दो विधायक रायपुर हुए रवाना, चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

August 17, 2025 0 By Ajeet Yadav
अंबिकापुर/रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जहां एक ओर राज भवन में राज्यपाल से मिलने पहुंचे, वहीं दूसरी ओर सरगुजा इलाके के दो विधायक रायपुर के लिए रवाना हो गए। खबर आयी कि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज हुए रायपुर जाने के लिए निकल चुके हैं।


बताया जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को साय सरकार में जगह मिलेगी। चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सरगुजा के विधायकों को मौका मिल सकता है। इनमें राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज और रामकुमार टोप्पो का प्रोफाइल मजबूत है।

दरअसल प्रबोध मिंज 2 बार महापौर रह चुके हैं और आयोग के भी सदस्य बनाये जा चुके हैं। उधर राजेश अग्रवाल पूर्व डिप्टी सीएम और कद्दावर कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव को चुनाव में हराकर विधानसभा में पहुंचे हैं। वहीं रामकुमार टोप्पो पूर्व मंत्री अमरजीत को हराकर विधायक बने हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की ख़बरों के बीच राजेश अग्रवाल और प्रबोध मिंज के रायपुर रवाना होने के बाद सरगुजा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।