मोदी की गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार पूरा करें-ननकी राम कंवर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
August 13, 2025रायपुर। पूर्व गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विधानसभा चुनाव 2023 में मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के मितानिनो के लिए किए गए प्रमुख वादे को पूरा करने के लिए पत्र लिखा है.
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की घोषणा पत्र पर मोदी की गारंटी के तहत मितानिन कर्मचारियों के लिए कई वादे किए गए थे जिनमें मितानिनो को केंद्र सरकार के अंतर्गत स्थाई करने हेतु प्रयास करेंगे, मितानिन को मासिक मानदेय में 50% वृद्धि करेंगे, केंद्र सरकार से मितानिन आशा कर्मचारी को एनएचएम के अंतर्गत स्थाई रूप से लिए जाने का निवेदन करेंगे जैसे कई बड़े वादे घोषणा पत्र में किए गए थे जिसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने आवाज उठाते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान में भाजपा की सरकार बने करीब 2 साल होने को है लेकिन मितानिनो की समस्या व मोदी की गारंटी के तहत मितानिनो से किए गए वादे वाले घोषणा पत्र के संबंध में छत्तीसगढ़ की सरकार कोई पहल नहीं किया है जिससे मितानिन कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर मेरे से मिलकर अपनी समस्या को बतलाया है साथ ही माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ शासन माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन सहित संबंधित विभाग को निवेदन पत्र 28.7.2025 को दिया गया है




