नगर पालिका चुनाव के मतदान पूर्व पिछले 15 दिनों से जारी शोर गुल रात्रि 10 बजे थम गया
February 9, 2025
मुंगेली / नगर पालिका चुनाव के मतदान पूर्व पिछले 15 दिनों से जारी शोर गुल रात्रि 10 बजे थम गया। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने अपने परम्परा गत चुनावी पैटर्न के तहत नगर के सभी चौक चौराहों में नुक्कड़ सभा की शक्ल में आगामी कार्ययोजनाओं व उपलब्धियों को गिनाकर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा ने नगर के पड़ाव चौक,दाऊपारा चौक,गोल बाजार चौक,सिंधी कालोनी चौक आदि में प्रचार रिक्शे के माध्यम से नुक्कड़ सभा की शक्ल में जोरदार कैम्पेनिंग की। भाजपा नेताओं ने नगर की जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार ने उन्हें महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह महिलाओं को एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में दी है। इसी तरह कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के समय रोक दिए गए सारे 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और अब राशि भी बढ़ा दी गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एक साल में 61 करोड़ रुपए के विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान की है जिस पर कार्य जारी है।
किसानों को धान का समर्थन मूल्य बढ़कर मिल रहा है 21 क्विंटल धान खरीदी की गई है बोनस की राशि भी किसानों को दे दी गई है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से हो सका है।
नेताओं ने भाजपा को ही क्यों वोट दें इस पर कहा कि मुंगेली में भाजपा के विधायक पुन्नूलाल मोहले हैं, सांसद तोखन साहू हैं जो केंद्रीय मंत्री हैं, मुंगेली के ही निवासी लोरमी से विधायक अरुण साव प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं, राज्य में विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार है केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। जब नीचे ऊपर तक भाजपा की सरकार है तो नगर सरकार भी भाजपा का बनाएं ताकि मुंगेली का तीव्र गति से विकास हो सके। नुक्कड़ सभा को शैलेश पाठक,गिरीश शुक्ला,द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, प्रेम आर्य,सुनील पाठक,कोटू दादवानी, रामशरण यादव,अमितेष आर्य,पुरुषोत्तम जायसवाल, धनराज सिंह,यश गुप्ता,जयप्रकाश मिश्रा,दीपक तिवारी, मनोज मिश्रा, उत्कर्ष पाठक,महेंद्र पारख आदि ने संबोधित किया।