जिला चिकित्सालय की उत्कृष्ट सेवा की कहानी विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई द्वारा बीमार नवजात शिशुओं की बचाई जा रही जान

जिला चिकित्सालय की उत्कृष्ट सेवा की कहानी विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई द्वारा बीमार नवजात शिशुओं की बचाई जा रही जान

August 9, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में जशपुर
जिला चिकित्सालय के विशेष नवजात शिशु देखभाल ईकाई एस.एन.सी.यु. के प्रभारी व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सिंह व उनकी टीम के द्वारा बीमार नवजात शिशुओं को ना सिर्फ अति आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है वरन बीमार नवजात शिशुओं की जान बचाकर उनके परिवार में नयी उम्मीद और खुशियां दी जा रही है।
इसी क्रम में माह अक्टूबर 2024 मे जिला चिकित्सालय जशपुर में भर्ती कांसाबेल के ग्राम-खुटीटोली निवासी श्रीमती कंचन का प्रसव समय से पूर्व गर्भधारण के 30वें सप्ताह जनवरी 2025 में हो जाने के कारण बच्चा श्वसन संबंधी विकार आर.डी.एस. जैसेः- सांस लेने में कठिनाई, फेफड़े के संक्रमण, रक्त मे ऑक्सीजन की कमी व न्यूनतम वजन मात्र 940 ग्राम के साथ जन्म हुआ। बच्चे की अवस्था व जीवन के प्रति संघर्ष को देखते हुए उसके बचने की उम्मीद बेहद कम थी। जिसके कारण बच्चे को जिला चिकित्सालय में संचालित विशेष नवजात शिशु देखभाल ईकाई, एस.एन.सी.यू. में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे की जीवन की रक्षा व शारिरिक विकास के लिये उसे सर्फेकटेंट थेरेपी फेफड़े के विकास के साथ-साथ अतिरिक्त ऑक्सीजन सर्पाेट, फिडिगं ट्युब के माध्यम से पोषण, तापमान नियंत्रण हेतु इनक्यूबेटर आदि सुविधायें लगभग 58 दिनों तक दिया गया। इस दौरान बच्चे को नियमित रूप से डॉ गौरव सिंह एवं एस.एन.सी.यु. स्टॉफ सुश्री कमला, प्रियंका, अंजली, दीपांजलि व अन्य सहयोगी स्टाफ द्वारा देखभाल, उपचार व बच्चे के माता-पिता को परामर्श सुविधा प्रदान किया गया।
बच्चे की माता श्रीमती कंचन ने बताया कि एस.एन.सी.यू. में बच्चे की देखभाल व उपचार के कारण डेढ़ माह के भीतर बच्चे का वजन 1.24 किलो ग्राम हो गया। बच्चा मॉं का दूध पीने में सक्षम नहीं था जो 58 दिन के देखभाल उपरांत दूध पीने में ना सिर्फ सक्षम हो चुका बल्कि अब उसे सांस लेने मे भी तकलीफ नहीं है। आज सात माह के नियमित देखभाल व मासिक फॉलोअप उपरांत बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। जिस हेतु जिला चिकित्सालय में मिली सुविधा व देखभाल के लिए श्रीमती कंचन ने चिकित्सक डॉ गौरव सिंह सहित सभी स्टॉफ को हृदय से धन्यवाद दिया।
डॉ गौरव ने साथ ही बताया कि हर शनिवार को जिला चिकित्सालय में ऑटिज्म, बच्चों के स्वभाव से संबंधित समस्याओं, अतिसक्रिय बच्चों, विकासात्मक देरी युक्त बच्चों हेतु विशेष क्लिनिक का संचालन विगत माह जून 2025 से निरंतर किया जा रहा है। उक्त विशेष क्लिनिक के संचालन से जशपुर जिले के बच्चों के साथ साथ जशपुर जिले के सीमावर्ती राज्यों से संलग्न जिलों के बच्चों को भी लाभ मिल रहा है।