सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत
August 5, 2025
चंद्रभान यादव जशपुर। एसडीएम जशपुर ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा तहसील के ग्राम चड़िया निवासी स्व. जगदेव राम की सड़क दुर्घटना में 11 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती प्रमिला बाई हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


