प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

July 22, 2025 0 By Ajeet Yadav
जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम महुआ निवासी स्व. संध्या भगत 4 कापुटोली नाला के पानी में डूबने से 25 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता जेण्डर राम एवं माता रजनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार सन्ना तहसील के ही ग्राम रौनी निवासी स्व. रामवृक्ष का आकाशीय बिजली से 05 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारित उनके पत्नी सुमित्रा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।