जिला अस्पताल में मरीजों पंजीयन हेतु 03 ओ.पी.डी. काउंटर संचालित समस्त वार्ड, ओ.पी.डी. और चिकित्सकों के पास ब्लड प्रेशर व वजन जांच की सुविधा उपलब्ध
July 22, 2025
जशपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला अस्पताल जशपुर में ओ.पी.डी. में मरीजों के लिए 02 पंजीयन काउंटर तथा एम.सी.एच. भवन में 01 सहित कुल 03 ओ.पी.डी. काउंटर संचालित है। ओ.पी.डी. में मरीजों का ब्लड प्रेशर जांच व वजन कराने हेतु ओ.पी.डी. कक्ष क्रमांक 09 के बाहार सुविधा उपलब्ध है तथा समस्त वार्ड और समस्त चिकित्सकों के पास भी ब्लड प्रेशर व वजन जांच की सुविधा उपलब्ध है।

