मेरे खिलाफ हो रहा PR एजेंसी का इस्तेमाल’, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने स्क्रीनशॉट शेयर कर क्यों कही ये बात,
July 20, 2025
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED की टीम ने शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है। ED की टीम ने छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुए कथित शराब घोटाला मामले की जांच के लिए पूर्व सीएम के भिलाई 3 स्थित निवास स्थान पर दबिश दी थी। इसके बाद कुछ घंटो तक जांच करने के बाद ED की टीम ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी पारा गरमाया हुआ है।



