नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, घेरे में बड़े कैडर के माओवादी

नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता : सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, घेरे में बड़े कैडर के माओवादी

July 18, 2025 0 By Ajeet Yadav
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खात्मे का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच अब नारायणपुर जिले में ऑपरेशन मॉनसून शुरू हो गया है। अबूझमाड़ के महाराष्ट्र बॉर्डर में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में छः नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों की घेराबंदी के लिए फोर्स संयुक्त अभियान चला रही है। वहीं अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकि है। नक्सलियों के बड़े लीडरों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है।