चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का वार! कल राजीव भवन में होगी बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस, आंदोलन की तैयारी

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का वार! कल राजीव भवन में होगी बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस, आंदोलन की तैयारी

July 18, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर।छत्तीसगढ़ की सियासत में गरमाहट तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस बड़ा सियासी हमला करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में कल कांग्रेस एक बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने जा रही है।


प्रेस कॉन्फ़्रेंस को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। संभावना है कि इस दौरान ईडी की कार्रवाई को लेकर बड़ा खुलासा और सरकार पर सीधा हमला किया जाएगा।

रणनीति पर मंथन से पहले वरिष्ठों की बैठक
प्रेस कॉन्फ़्रेंस से पहले राजीव भवन में कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी, जिसकी अगुवाई पीसीसी चीफ दीपक बैज करेंगे। इसमें केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाइयों के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी।

कांग्रेस कर सकती है बड़ा ऐलान
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस बैठक और प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर सकती है। पार्टी का मानना है कि केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, जिससे न सिर्फ विपक्ष, बल्कि लोकतंत्र भी प्रभावित हो रहा है।