एनएमडीसी किरंदुल के अधिशासी निदेशक से मिले कॉन्ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष सचिव – अन्य निर्वाचित पदाधिकारी हुए नाराज
July 16, 2025
उपाध्यक्ष, कार्यालय सचिव ,सह सचिव, कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय
किरंदुल — एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में नवागत अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण के पदभार ग्रहण करने पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में संचालित किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर संघ के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सौजन्य भेंट की । इस दौरान किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष अतुल सिंह ,सचिव हरिशंकर मुखर्जी उपस्थित रहे ।परंतु नगर में चल रही चर्चा के अनुसार वर्तमान में किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर संघ में उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष ,सह सचिव ,कार्यालय सचिव के पद पर कई पदाधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया से चुने गए हैं ।परंतु उन सब को नज़र अंदाज़ करते हुए कॉन्ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष अतुल सिंह और सचिव हरिशंकर मुखर्जी के द्वारा अपने कुछ चहेते और आर्थिक रूप से मजबूत तथा बड़े ठेकेदारों को साथ लेकर जाना और एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के नवागत अधिशासी निदेशक से सौजन्य भेंट करना एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में संचालित किरंदुल कॉन्ट्रैक्टर संघ के सदस्यों में चर्चा का विषय बना हुआ है । देखने लायक बात यह होगी कि किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर संघ के बाकी पदाधिकारी और सदस्यों की इस विषय पर क्या प्रतिक्रिया आती है ।