औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आरा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से 23 जुलाई तक

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आरा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से 23 जुलाई तक

July 15, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव
जशपुर। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए तृतीय चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से 23 जुलाई तक किया जा सकता है। औ.प्रशि. संस्था आरा के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई रात 11ः59 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये औ.प्र.संस्था आरा के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। अधिक जानकारी या मदद के लिए अभ्यर्थी निकतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आरा के 7974243049 नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते है।