नए विधानसभा परिसर में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधा रोपण

नए विधानसभा परिसर में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधा रोपण

July 14, 2025 0 By Ajeet Yadav

चंद्रभान यादव
जशपुर । जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई,यहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा में रखा गया।यहां मुख्यमंत्री सहित सभी विधायकों के द्वारा पौधारोपण करते हुए गुलमोहर का पौधा लगाया।इस दौरान जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भी पौधारोपण किया।