गुरु पूर्णिमा विशेष आयोजन — नवग्रह वाटिका में वृक्षारोपण

गुरु पूर्णिमा विशेष आयोजन — नवग्रह वाटिका में वृक्षारोपण

July 11, 2025 0 By Ajeet Yadav
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम भीतघरा (जिला जशपुर) में अखिल विश्व गायत्री परिवार–युवा प्रकोष्ठ के यूथ सुपर हंड्रेड टीम* द्वारा नवग्रह वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के *माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी मुख्य अतिथि* के रूप में उपस्थित रहीं।

_उल्लेखनीय है कि इस नवग्रह वाटिका का विकास आदरणीया श्रीमती मुक्ता यादव दीदी जी द्वारा गायत्री परिवार को स्वेच्छा से दान की गई एक एकड़ भूमि पर किया गया, जिसे युग निर्माण के संकल्प हेतु समर्पित किया गया है।_

`कार्यक्रम में युवाओं ने पर्यावरण चेतना, वैदिक संस्कृति और ग्राम विकास के उद्देश्यों को केंद्र में रखते हुए नवग्रहों से संबंधित पौधों का रोपण किया। यह आयोजन प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ लोकमानस में वैदिक जीवनशैली के प्रति आस्था जगाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल रहा।`