प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिजनों हेतु 04 लाख की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिजनों हेतु 04 लाख की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

July 9, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव
जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी, सिसरिंगा, निवासी स्व. मधुमंजूला एक्का का आग में जलने से 19 मार्च 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम मृतिका के पति विजय एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।