चावल-शक्कर गबन में चार आरोपी गिरफ्तार, 2018 की गड़बड़ी उजागर!

चावल-शक्कर गबन में चार आरोपी गिरफ्तार, 2018 की गड़बड़ी उजागर!

July 9, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायगढ़। इन दिनों राशन दुकान संचालकों द्वारा राशन का घोटाला मामला पुरे जिले में चर्चा बनी हुई, वहीं दूसरी तरफ विभाग द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बता दें पुसौर विकासखंड के कांदागढ़ गांव में शासकीय उचित मूल्य दुकान में वर्ष 2018 में हुए राशन घोटाले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस जानकारी अनुसार सहायक खाद्य अधिकारी अंजनी कुमार राव की शिकायत पर दर्ज मामले में चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन का वितरण न कर 232.38 क्विंटल चावल, 14.53 क्विंटल शक्कर, 4.16 क्विंटल नमक और 1369 लीटर केरोसिन की गड़बड़ी सामने आई। आरोपियों ने शासन की अमानत में खयानत कर आर्थिक हानि पहुंचाई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरहरि निषाद (40), टीकेश्वर सेठ (53), प्रशांत सेठ (25) और सोमति सिदार (50) शामिल हैं। जबकि तत्कालीन सचिव कृषचंद कर्ष की मृत्यु हो चुकी है। आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया।

मामले में धारा 409, 34 भादवि और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस विवेचना कर रही है। कार्रवाई में पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव और टीम की अहम भूमिका रही।