भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पुलिस रिमांड पूरी, अब मिले तथ्यों पर होगी आगे की कार्रवाई

भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पुलिस रिमांड पूरी, अब मिले तथ्यों पर होगी आगे की कार्रवाई

July 8, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर। छत्तीसगढ़ में घोटाले से जुड़ी एक अपडेट है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव की 12 दिन की पुलिस रिमांड समाप्त हो गई है। इसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने सोमवार को उन्हें सीजेएम कोर्ट रायपुर में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने के.के. श्रीवास्तव की दोबारा रिमांड की मांग नहीं की, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रारंभिक पूछताछ पूरी हो चुकी है और अब पुलिस प्राप्त तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

अब तक की पूछताछ में क्या सामने आया?
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान के.के. श्रीवास्तव से कई गोपनीय जानकारी, संपर्क और आर्थिक लेन-देन से जुड़ी बातें सामने आई हैं। हालांकि, इन खुलासों को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कोर्ट कार्यवाही का ब्यौरा:

सियासी गलियारों में सरगर्मी
आपको बता दें कि केके पर 15 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। बड़े नेताओं का करीबी बताकर बिल्डर को 500 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने की बात कही थी। EOW और ED एक साल से श्रीवास्तव की तलाश कर रही थी।दरअसल, EOW को इनपुट मिला था कि केके श्रीवास्तव भोपाल के एक होटल में रुका है। जिसके बाद EOW की टीम ने उसे भोपाल पहुंचकर पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, EOW की टीम उसे रायपुर ला रही है, फिर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

के.के. श्रीवास्तव को लेकर चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दिया है। चूंकि उनका नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी के रूप में सामने आया, इसलिए विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है।