बीजेपी नेताओं की ‘क्लास’: तीन दिवसीय चिंतन शिविर में जेपी नड्डा से लेकर अमित शाह तक रहेंगे शामिल, 700 से ज्यादा पुलिस अफसरों व जवानों का रहेगा घेरा
July 7, 2025
रायपुर।छत्तीसगढ़ के मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्षों सहित प्रमुख पदाधिकारियों को पार्टी विचारधारा, रणनीति और कार्यशैली पर चिंतन किया जाएगा। शिविर के उद्घाटन सत्र में जेपी नड्डा और समापन में अमित शाह शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को और गहराई से आत्मसात करवाने के उद्देश्य से 7 से 9 जुलाई तक सरगुजा के मैनपाट में चिंतन शिविर आयोजित करने जा रही है। इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर पार्टी में व्यापक तैयारियां चल रही हैं।
तीन दिन चलने वाले इस शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी के नीति, संगठन, व्यवहार, संवाद कौशल, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और आगामी चुनावी रणनीतियों पर फोकस किया जाएगा।शिविर में राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम पार्षदों सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यह आयोजन भाजपा संगठन के भीतर नए नेतृत्व को प्रशिक्षित करने और अनुभवी नेताओं को ताजगी देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
तीन दिनों तक भाजपा और RSS के राष्ट्रीय नेता सहित सभी सांसद और छत्तीसगढ़ के सीएम सहित सभी मंत्री व विधायक मैनपाट में रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मैनपाट में सुरक्षा के लिए 3 एसपी, 3 एडिशनल एसपी, 15 डीएसपी के साथ बड़ी संख्या में टीआई, एसआई, एएसआई और 700 जवान तैनात रहेंगे।
CG- स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी, सांप काटे तो, झाड़-फूंक नहीं, तत्काल अस्पताल जाना जरुरी
बड़े नेता रहेंगे शामिल
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि दूसरे दिन राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष प्रशिक्षण देंगे। वहीं समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे और अंतिम संबोधन देंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, और अन्य वरिष्ठ नेता भी सत्रों को संबोधित करेंगे।
प्रशिक्षण के प्रमुख विषय
भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली
मोदी सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं का प्रचार
सोशल मीडिया की भूमिका और सही उपयोग
चुनावी प्रबंधन और बूथ स्तर की रणनीति
संवाद कौशल और जनसंपर्क के नए तरीके
संगठनात्मक अनुशासन और आचार संहिता
भाजपा नेताओं का कहना है कि यह प्रशिक्षण शिविर पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर और ज्यादा सक्रिय बनाने, संगठन में पारदर्शिता और समर्पण की भावना मजबूत करने तथा आने वाले स्थानीय निकाय और 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए जमीनी तैयारी का हिस्सा है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए भाजपा छत्तीसगढ़ में अपनी जड़ों को और गहरा करने, नेताओं को एकजुट रखने तथा विपक्ष के खिलाफ संगठित और रणनीतिक हमलों की नींव डाल रही है।