मोर गांव मोर पानी अभियान- ग्राम पंचायतें बनी जल संरक्षण की मिसाल,  वाटर एक्जाॅर्ब ट्रेंच निर्माण कर वर्षा जल को भूमि में अवशोषित करने की पहल

मोर गांव मोर पानी अभियान- ग्राम पंचायतें बनी जल संरक्षण की मिसाल, वाटर एक्जाॅर्ब ट्रेंच निर्माण कर वर्षा जल को भूमि में अवशोषित करने की पहल

July 6, 2025 0 By Ajeet Yadav

बीजापुर जिले का अधिकांश भाग पहाड़ियों से घिरा हुआ है, क्षेत्र की भूमि उबड़-खाबड़ और ढलाननुमा है। इन क्षेत्रों में बारिश का पानी अनियंत्रित गति से बहकर भूमि कटाव सहित किसानों के फसल खराब होने का कारण बनता है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भाोपालपटनम विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों क्रमशः रूद्रारम, बारेगुड़ा, तमलापल्ली और वंगापल्ली में सैकड़ो की संख्या में जल अवशोषण ट्रेंच का निर्माण किया गया है। इस कार्य से एक ओर जहां पहाड़ों से बहने वाले बारिश के पानी की गति को कम किया जा सकेगा वहीं हजारों क्यूबिक मीटर बारिश के पानी को भूमि में अवशोषित करने में सहायता मिलेगी, जिससे भू जल में सुधार होगा।
कार्यक्रम अधिकारी सुश्री डिम्पल वट्टी ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत जल संरक्षण एवं जल संचय के कार्याें को प्राथमिकता से स्वीकृत किया जाता है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत रूद्रारम, बारेगुड़ा, तमलापल्ली और वंगापल्ली में समुदाय के लिए जल अवशोषण ट्रेंच का निर्माण करने की कार्ययोजना बनाकर कार्य किये गए हैं। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत रूद्रारम – 500 नग, बारेगुड़ा – 300 नग, तमलापल्ली – 100 नग, व वंगापल्ली में 50 नग ट्रेंच निर्माण किये गये हैं। इस कार्य में 3मी. लंबाई, 1.5 मी. चैड़ाई, एवं 1 मी. गहराई की माप से एक ट्रेंच का निर्माण किया गया है। जिससे एक ट्रेंच की मदद से 4.50 क्यूबिक मीटर पानी भूमि में अवशोषित होंगे।