बिलासपुर में उफनते नाले को पार करते छात्र बहा….मौत, कोरबा में बाढ़ में फंसे ग्रामीण को किया गया रेस्क्यू
July 5, 2025
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेें लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है। बिलासपुर जिले में आफत की बारिश के बीच एक स्कूल छात्र उफनते नाले में बहकर डूब गया। महासमुंद जिले में स्टाॅप डैम के पास मिट्टी धसकने से एक शख्स उसमें दबने के बाद लापता हो गया। जिसका घटना के 24 घंटे बाद भी कोई पता नही चल सका है। वहीं कोरबा में भी एक ग्रामीण बाढ़ में 5 घंटे तक फंसा रहा, जिसे आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
छत्तीसगढ़ के बस्तर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित अन्य कई जिलों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बुधवार की रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन जहां पूरी तरह से प्रभावित है। वहीं नदी-नाले उफान पर है। न्यायधानी बिलासपुर में नाले के तेज बहाव में एक 15 वर्षीय छात्र बह गया। छात्र को जब तक बचाने का प्रयास किया जाता, तब तक उसकी पानी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा रतनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ नाले में नहाने गया था। इसी दौरान नाले में बहाव तेज होने पर वह बह गया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इसी तरह दूसरी घटना महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित रक्सा गांव में घटित हुई। यहां स्टॉप डैम के पास अचानक मिट्टी धंसने से वहां खड़ा एक शख्स लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी लापता शोभाराम नामक शख्स का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
कोरबा जिला में भी गुरूवार की सुबह से हुए तेज बारिश के कारण हसदेव नदी उफान पर रही। यहां उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में एक ग्रामीण हसदेव नदी में अचानक पानी बढ़ने से बाढ़ के बीच फंस गया था। गुरूवार की देर शाम इसकी जानकारी मिलने के बाद नगर सेना की आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। आपको बता दे मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आने की चेतावनी दी है। इन जिलों को एरिया ऑफ कंसर्न के कैटेगरी में डाला गया है।