पुलिस में बड़ा फेरबदल: 161 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखिये किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी
July 5, 2025बलरामपुर। जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण और विभागीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कुल 161 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार, इस तबादले में
5 सहायक उप निरीक्षक (ASI)
25 प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल)
तथा 131 आरक्षक (कांस्टेबल)
शामिल हैं।
थानों में नई तैनाती, जिम्मेदारियां भी बदलीं
इस व्यापक तबादले से कई पुलिस थानों में नए चेहरे नजर आएंगे, और कुछ अनुभवी पुलिसकर्मी नई जिम्मेदारियों के साथ अपनी सेवाएं देंगे। यह बदलाव न सिर्फ आंतरिक अनुशासन, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।





