सहकारी समिति कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा, और आस्ता में किया गया पौधरोपण

सहकारी समिति कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा, और आस्ता में किया गया पौधरोपण

July 3, 2025 0 By Ajeet Yadav

चंद्रभान यादव
जशपुर। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 2 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा एवं आस्ता में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया।
साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।