जल जीवन मिशन के कार्यों में आई प्रगति कार्यपालन अभियंता ने गांव का निरीक्षण करके ग्राम वासियों से पेयजल के संबंध में ली जानकारी

जल जीवन मिशन के कार्यों में आई प्रगति कार्यपालन अभियंता ने गांव का निरीक्षण करके ग्राम वासियों से पेयजल के संबंध में ली जानकारी

July 3, 2025 0 By Ajeet Yadav

चंद्रभान यादव
जशपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों में आई तेजी कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश के परिपालन में कार्यपालन अभियंता द्वारा विकासखंड पत्थलगांव ग्राम कुनकुरी के ऊपरपारा, बहनाटांगर, गोडी कला, तीर शोट और रेडे में जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया गया ।
इन सभी स्थानों पर जल जीवन मिशन की अंतर्गत पूर्ण कार्यों से जल प्रदाय सतत रूप से की जा रही है वर्षा ऋतु में ग्राम वासियों को घर से नल से जल प्राप्त होने पर ग्राम वासियों द्वारा खुशी जाहिर की गई और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।