सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को प्राथमिकता से खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को प्राथमिकता से खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

July 3, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव
जशपुर। किसानों के लिए खेती बाड़ी का सीजन चालू हो गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी किसानों को खाद और बीज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिले के सहकारी समितियों के माध्यम से खाद और बीच प्राथमिकता के साथ उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा अल्पकालिन ऋण की सुविधा मुहैया करा रही है, ताकि किसान वर्ग निश्चिंत होकर खेती कर सके।
राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय की वजह से उनमें खेती के लिए अलग ही उत्साह भी नजर आ रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को अब धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का आदि के फसल लगाने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलेगा, इसका किसानों ने स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में खेती का दायरा बढ़ेगा और किसान समृद्ध होंगे।
सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसान खाद और बीज लेने के लिए तपकरा, कांसाबेल,चोंगरीबहार , और कुनकुरी सहकारी समिति पहुंचे थे जहां किसान ने खाद का उठाव किया गया।