रोजगार मेला का आयोजन 02 जुलाई को

रोजगार मेला का आयोजन 02 जुलाई को

June 30, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव
जशपुर। रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा 02 जुलाई 2025 को
825 पदों हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में वेदांता स्किल स्कूल बाल्को कोरबा से 420 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत सुविंग मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, होटल मैनेजमेंट,सोलर पीवी इंस्टालर , मोबाइल रिपेयरिंग एंड हार्डवेयर के 60-60 पद शामिल हैं।
इसी प्रकार श्री राम लाइफ इन्सोरेन्स से 23 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। इनमें डायरेक्ट के डायरेक्ट एग्जीक्यूटिव सेल्स ऑफिसर, त्रिनीस सेल्स मैनेजर, ब्रांच ओप्रेसन एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के पद शामिल है।
एल आई सी कुनकुरी जशपुर से 40 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। इनमें वीमेन ओर मन करियर एजेंट के पद शामिल है।
अशोक इलेक्ट्रिकल रायगढ़ से 50 इलेक्ट्रिकल पद के रिक्तियां प्राप्त हुआ है। हवेली ढाबा व जेल चाय बार जशपुर से 02 मैनेजर, 02 कुक, 02 एकाउंटेंट, 02 वेटर, 02 क्लीनर, 02 गार्ड सहित कुल 12 पदों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुआ है।
फास्टेक कम्प्यूटर सोसायटी जशपुर से 12
पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। इनमें कम्प्यूटर टीचर, फील्ड वर्कर,रिसेप्सनिष्ट, कम्प्यूटर आपरेटर के दो दो और सेल्समेन के 04 पद शामिल है।
सॉफ्ट बीट कम्प्यूटर रायगढ़ से कोपा व स्टेनोग्राफर के 3 पद के लिए रिक्तियां प्राप्त हुआ है।
बोम्बें सिक्योरिटी गार्ड से सिक्योरिटी गार्ड के 60 ओर सुपरवाईजर के 30 कुल 90 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।
पीपल ट्री वेंतुरेस से होम केयर (नर्सिंग) के 50, बी पी ओ (कॉल सेंटर) के 30, सिक्योरिटी गार्ड्स के 25, आईटीआई क्वालिफाइड टेक्नीशियन के 35, बैंकिंग सेक्टर्स और फील्ड ऑफिसर के 15-15, पैकर्स एंड पैकर्स और रिटेल बेक स्टाफ के 20-20 , डिलीवरी बोयस के 10 सहित कुल 220 पदों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुआ है।दसवीं से स्नातक पास इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 2 जुलाई 2025 को सुबह 11.00 बजे समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ लाइवलीहुड कॉलेज डोडकाचौरा जशपुर में उपस्थित होकर रोजगार मेला में भाग ले सकते है।