अंतरिक्ष में गूंजी भारत की मिठास, गाजर का हलवा और आमरस से ग्रुप कैप्टन ने किया सभी का स्वागत, पीएम मोदी ने की बात
June 29, 2025
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस समय अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में मौजूद हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत की और अंतरिक्ष में उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में उनसे पूछा कि वे जो गाजर का हलवा अपने साथ लेकर गए थे, क्या उन्होंने उसे अपने साथियों को भी खिलाया।
इस पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं अपने साथ गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और आमरस लेकर आया था। मैंने सोचा कि भारत के स्वादिष्ट व्यंजन मेरे अन्य देशों के साथियों को भी चखने चाहिए। हम सभी ने साथ बैठकर इन्हें खाया और सभी को बहुत पसंद आया। वे सभी हमारे देश आकर ये व्यंजन फिर से खाना चाहते हैं।”
प्रधानमंत्री ने शुभांशु से यह भी पूछा कि जब उन्होंने पहली बार अंतरिक्ष की विशालता को अपनी आंखों से देखा, तो उनके मन में क्या विचार आया।
यह बातचीत सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। ANI द्वारा जारी वीडियो में पीएम मोदी और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के बीच यह दिलचस्प संवाद सुना जा सकता है।
भारतीय अंतरिक्ष अभियान में यह पल न केवल तकनीकी उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि भारतीय संस्कृति और व्यंजनों की मिठास को भी अंतरिक्ष तक ले गया।