सर्चिंग से लौट रहे जवान हुए दुर्घटना का शिकार 2 जवान समेत 3 घायल सीआरपीएफ ने कि घायलों की मदद
June 26, 2025सुकमा- जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकपाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग जिला पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई जिसमें सर्चिंग से लौट रहे डीआरजी के दो जवान सहित तीन लोग घायल हो गए । इस दौरान सीआरपीएफ की 159 वीं बटालियन के कमांडेंट कुमार मयंक , द्वितीय कमान अधिकारी ,मनीष कुमार ,मेडिकल अफसर डॉक्टर क़ासिद समेत जवानों ने मौके पर पहुंचे घायल डीआरजी के जवानों और ग्रामीण की मदद करते हुए प्राथमिक उपचार किया और सभी घायलों को सीआरपीएफ के एंबुलेंस के जरिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया ।
बता दे की सुरक्षाबल के जवान अंदरुनी इलाकों से मोटरसाइकिल के जरिए सुकमा जिला मुख्यालय लौट रहे थे इसी दौरान चिकपाल के पास एक ग्रामीण की मोटरसाइकिल और नियंत्रित होकर जवानों के काफिले से टकरा गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार डीआरजी के दो जवान बुरी तरह घायल हो गए फिलहाल दोनों ही जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार घायल जवानों के नाम अशोक कुंजाम, मांडवी राजकुमार वहीं घायल ग्रामीण का नाम सुनील दुर्गा बताया जा रहा है




