स्कूल में ‘शिक्षा’ नहीं, ‘शराब’! प्रधान पाठक रंगे हाथों पकड़ा गया, तत्काल निलंबन
June 25, 2025
बालोद। शिक्षा के मंदिर को शराब का अड्डा बनाने वाले प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना बालोद जिले की है। जहां शासकीय प्राथमिक शाला, ग्राम पंचायत चिपरा के प्रधान पाठक सरजूराम ठाकुर को स्कूल के कार्यालय में बैठकर शराब का सेवन करते रंगे हाथों पकड़े गये थे।
यह खुलासा उस समय हुआ जब कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष औचक निरीक्षण पर विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि प्रधान पाठक स्प्राइट की बोतल में शराब रखकर पी रहे थे। यह दृश्य देखकर मंडल अध्यक्ष ने तुरंत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO), डौण्डी को मौखिक एवं लिखित शिकायत सौंपी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए शाम होते-होते सरजूराम ठाकुर को निलंबित कर दिया गया और उन्हें डौण्डी ब्लॉक मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।
इस घटना से स्थानीय अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। सभी की मांग है कि शिक्षा जैसे पवित्र पेशे को कलंकित करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई शिक्षक ऐसी हरकत न करे।