जशपुर जिले में वेटलैंड मित्र बनने का अवसर 28 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

जशपुर जिले में वेटलैंड मित्र बनने का अवसर 28 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

June 25, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव
जशपुर। राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के द्वारा राज्य के समस्त 2.25 हे. के ऊपर के 11262 वेटलैण्ड का ग्राउण्ड टू अर्थिंग कर आर्द्र भूमि नियम के तहत संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना है। इसके लिए भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित वेटलैण्ड्स के संरक्षण और संवर्धन हेतु एक नागरिक नेटवर्क-वेटलैण्ड मित्र तैयार किया जाना है।
वनमण्डलाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस हेतु जशपुर जिले के इच्छुक ऐसे व्यक्ति संस्था जो अपने आस पास के वेटलैंड के संरक्षण और प्रबंधन के लिए स्वेच्छा से स्वयं प्रतिबद्ध होकर और बिना किसी मानदेय के कार्य करने हेतु तैयार है वे अपना आवेदन सहायक वन संरक्षक श्रीमती अनिता साहू के पास जमा करा सकते हैं।
वेटलैंड मित्र हेतु आवेदन-पत्र एवं नियम शर्ते संबंधित अभिलेख विभागीय वेवसाईट www.cgforest.com और www.cgsbb.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28.07.2025 समय 04रू00 बजे तक है। अधिक जानकारी हेतु जशपुर नमण्डल के नोडल अधिकारी श्रीमती अनिता साहू, सहायक वन संरक्षक (9399711196) एवं छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड रायपुर के नोडल अधिकारी श्री समीर जोनाथन, सहायक वन संरक्षक (99770-82820) से सम्पर्क किया जा सकता है।