8 बदमाश जिलाबदर: “10 जिलों में नजर भी आये तो होगी कार्रवाई” और भी बदमाशों की लिस्ट हो रही तैयार

8 बदमाश जिलाबदर: “10 जिलों में नजर भी आये तो होगी कार्रवाई” और भी बदमाशों की लिस्ट हो रही तैयार

June 24, 2025 0 By Ajeet Yadav
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में बढ़ते अपराधों पर नकेल कसते हुए पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 8 आदतन बदमाशों को एक साथ जिलाबदर कर दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5(ख) के अंतर्गत की गई है।

1 वर्ष के लिए जिला छोड़ने का आदेश, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्यवाही
जिलाबदर किए गए सभी अपराधियों को आदेश दिया गया है कि वे 24 घंटे के भीतर बलौदाबाजार-भाटापारा सहित सीमावर्ती जिलों – रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, महासमुंद, सक्ति, बेमेतरा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ – की सीमा से बाहर चले जाएं। यह प्रतिबंध 01 वर्ष तक लागू रहेगा। आदेश की अवहेलना करने पर इनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाबदर किए गए अपराधियों की सूची:
प्रभु सेन – ग्राम हथबंद, थाना हथबंद

अशोक पटेल – ग्राम हटौद, थाना कसडोल

राजकुमार बंजारे – ग्राम सरखोर, थाना लवन

जित्तू यादव – ग्राम पुराना खर्वे, थाना कसडोल

लुकेश्वर उर्फ सरोज वैष्णव – ग्राम छतवन, थाना राजादेवरी

अमित अवधेलिया – ग्राम डोंगरा, थाना लवन

अजय मारकंडे – भगत सिंह वार्ड, भाटापारा शहर थाना

लोकेश टांडिया – रामसागर पारा, कसडोल थाना

अब और भी बदमाशों पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि जिले के अन्य सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध भी जिलाबदर की प्रक्रिया चल रही है, जिनकी रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय भेज दी गई है। आने वाले दिनों में ऐसे बदमाशों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“शासन का सख्त संदेश – अपराधी सावधान, अब नहीं चलेगा आतंक का खेल”
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। यह कार्रवाई अपराधियों को सीधा संदेश देती है कि अब कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। जिलाबदर जैसे कड़े कदमों से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनता का भरोसा बहाल हो रहा है।