ड्यूटी से लौट रहे जवान को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही चली गयी जान
June 24, 2025
मुंगेली। भीषण सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गयी। जवान का नाम राकेश डहरिया है। जानकारी के मुताबिक राकेश डहरिया ड्यूटी के बाद लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में राकेश की मौके पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश डहरिया पथरिया थाने में पदस्थ था। वो ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन वापस लौट रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। घटना में राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पथरिया थाना के कपुआ और चन्दरगढ़ी के बीच की बतायी जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।